फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Growing Challenge of Forest Fires 73 Incidents in 27 Days Forests Ablaze in Kumaon Uttarakhand news

Uttarakhand: वनाग्नि की बढ़ रही चुनौती, 27 दिन में 73 घटनाएं, कुमाऊं में जंगल जले, विभाग की वेबसाइट पर शून्य

Sat, 14 Mar 2026 03:23 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 14 Mar 2026 03:23 PM IST
सार

बढ़ते तापमान के साथ जंगल के आग की घटनाओं की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। 27 दिन में 73 घटनाएं सामने आई हैं। 

विज्ञापन
Growing Challenge of Forest Fires 73 Incidents in 27 Days Forests Ablaze in Kumaon Uttarakhand news
जंगल में लगी आग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जंगल की आग की घटना की चुनौती बढ़ रही है। प्रदेश में फायर सीजन शुरू होने के बाद ही 73 वनाग्नि की घटना रिपोर्ट हो चुकी है, वहीं कुमाऊं के जंगल में आग लगने की घटनाएं हुई है। पर विभाग की वेबसाइट पर घटनाएं शून्य है।

विज्ञापन

 

सर्दियों में बारिश और बर्फबारी नहीं होने से जंगल शुष्क हैं। ऐसे में जंगल की आग को लेकर संवेदनशीलता और बढ़ गई है। बढ़ते तापमान के साथ जंगल के आग की घटनाओं की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। नवंबर-2025 से 14 फरवरी तक प्रदेश में जंगल के आग की 61 घटनाएं हुई थी, इसमें करीब 42 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वनों को नुकसान हुआ।

विज्ञापन


36 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में वन संपदा को क्षति
15 फरवरी से 13 मार्च तक 27 दिनों में जंगल की आग 73 घटनाएं हुई है। इसमें गढ़वाल रीजन में 70 और वन्यजीव क्षेत्र में तीन हुई है। इसमें 36 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में वन संपदा को क्षति पहुंची है। वन विभाग की वेबसाइट के अनुसार कुमाऊं नवंबर के बाद से मार्च तक जंगल में कोई भी आग की घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Kuldeep Yadav Wedding: मसूरी में शाही शादी, बचपन की दोस्त वंशिका संग आज सात फेरे लेंगे स्टार स्पिनर

कुमाऊं रीजन में वनाग्नि की घटना शून्य बताया गया है। जबकि स्थिति यह है कि 12 मार्च को अल्मोड़ा जिले के मटेला के जंगल में वनाग्नि की घटना हुई। इस आग पर दमकल विभाग की टीम ने काबू पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed