फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Grand procession of Nar-Narayan God taken out to Mata Murti temple in Badrinath Dham

बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति मंदिर तक निकाली गई नर-नारायण भगवान की भव्य शोभा यात्रा

Wed, 03 Aug 2022 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 08:48 PM IST
विज्ञापन
Grand procession of Nar-Narayan God taken out to Mata Murti temple in Badrinath Dham
बदरीनाथ धाम में बुधवार को नर-नारायण जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम से माता मूर्ति मंदिर तक (तीन किलोमीटर) नर-नारायण की डोली की भव्य शोभायात्रा निकाली। आज (बृहस्पतिवार) को नर-नारायण की उत्सव डोली भगवान बदरीनाथ की जन्मस्थली लीलाढुंगी पहुंचेगी। यहां पूजा-अर्चना के साथ ही श्रद्धालु भजन-कीर्तन का आयोजन करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह बदरीनाथ धाम से भगवान नर और नारायण की प्रतिमाओं को पालकी में विराजमान कर माणा गांव स्थित माता मूर्ति मंदिर ले जाया गया। अपर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल और माता मूर्ति मंदिर के पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी ने पूजा-अर्चना संपन्न की। इसके बाद नर-नारायण की डोली ने बदरीशपुरी का भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। दोपहर डेढ़ बजे नर-नारायण की उत्सव डोली बदरीनाथ धाम पहुंची। इस दौरान बामणी और माणा गांव के ग्रामीणों और तीर्थयात्रियों ने भजन कीर्तन किए। बृहस्पतिवार को नर-नारायण की उत्सव डोली बामणी गांव स्थित लीलाढुंगी पहुंचेगी। मान्यता है कि लीलाढुंगी में ही भगवान बदरीनाथ प्रकट हुए थे। इस मौके पर नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी, राजेंद्र चौहान, रविंद्र भट्ट, राजदीप मेहता, सोहन बैजवारी, जितेंद्र मेहता, कुलदीप सनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed