फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Gram Pradhan opposed the tender process

ग्राम प्रधानों ने किया टेंडर प्रक्रिया का विरोध

Tue, 16 Jun 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Gram Pradhan opposed the tender process
प्रधान संघ नारायणबगड ने ग्राम पंचायतों में मनरेगा आदि विकास कार्यों के निर्माण के लिए सिमेंट, बजरी, कंकरीट, पत्थर, सरिया की आपूर्ति के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी किए जाने का विरोध किया। उधर, प्रधान संगठन कर्णप्रयाग के सदस्यों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मनरेगा कार्यों में मेटिरियल टेंडर प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

नारायणबगड़ के गुस्साए प्रधानों ने कहा कि अगर किसी को निर्माण सामग्रियों का टेंडर दिया जाता है तो वह मनमानी करेगा। साथ ही उनके सामने सीमेंट के भंडारण की समस्या आएगी। इस संबंध में 19 जून को सभी विकासखंडों के प्रधान संघ डीएम व सीडीओ से मिलेंगे। बैठक में प्रधानों ने चिंता जताते हुए कहा कि अब जो प्रवासीगण शहरों से निजी वाहनों से गांव की ओर आ रहें हैं, उनकी गोचर में कोई जांच नहीं हो रही है और वे सीधे घर पहुंच रहे हैं। इस मौके पर प्रधान संघ के अध्यक्ष मोनू सती, महेश कुमार, रमेश गुसाईं, रीना रावत, सुरेंद्र धनेत्रा, डॉ. भूपेंद्र मेहरा, पृथ्वी सिंह, नरेंद्र सिंह, खीम सिंह, देवेंद्र सिंह, हेमादेवी, सुरेंद्र सिंह, प्रेम पुरोहित, मोहन रावत, दीपेंद्र मिंगवाल, किशोर मनोड़ी आदि उपस्थित थे। उधर कर्णप्रयाग में टेंडर प्रक्रिया निरस्त करने की मांग को लेकर प्रधान संघ के अध्यक्ष सुशील खंडूड़ी, गौतम मिंगवाल, हेमंती देवी आदि ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed