{"_id":"68cd4dbd144cc7d22e0c0477","slug":"grain-vendors-strike-continues-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-114855-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल जारी
Fri, 19 Sep 2025 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 19 Sep 2025 06:04 PM IST
विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। सस्ता गल्ला विक्रेताओं का कार्यबहिष्कार शुक्रवार को भी जारी रहा। उन्होंने एलान किया कि जब तक उन्हें किराया-भाड़ा और मानदेय नहीं मिल जाता तब तक वे राशन वितरण कार्य नहीं करेंगे।
शुक्रवार को नगर में सस्ता गल्ला विक्रेताओं की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से अब तक उन्होंने राशन वितरण के लिए किराया व ढुलान का खर्च अपनी जेब से लगाया तब लोगों को राशन बांटा गया। अब वे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने लॉकडाउन से लेकर अब तक का सारा किराया और ढुलान का पैसा देने, हर माह मानदेय देने की मांग की। बैठक में सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के अध्यक्ष रमेश चौधरी, देवी प्रसाद थपलियाल, भक्त दर्शन, दर्शन सिंह नेगी, बीर सिंह कंडारी, मधुसूदन किमोठी, प्रदीन नेगी आदि मौजूद रहे।वहीं व्यापार मंडल ने भी उनके आंदोलन को समर्थन दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा, दीपक चौधरी, प्रदीप पुरोहित, विष्णु प्रसाद चमोला आदि ने सरकार से सस्ता गल्ला विक्रेताओं की मांगों के जल्द समाधान की मांग की। संवाद