{"_id":"64f488cd29949fdd700c2688","slug":"government-will-help-encroachment-and-disaster-affected-people-cm-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1015-1249-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण और आपदा प्रभावितों की मदद करेगी सरकार : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण और आपदा प्रभावितों की मदद करेगी सरकार : सीएम
Sun, 03 Sep 2023 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 03 Sep 2023 06:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो
बागेश्वर चुनाव प्रचार के बाद ग्वालदम पहुंचे मुख्यमंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी बागेश्वर चुनाव प्रचार के बाद ग्वालदम पहुंचे। कुनिला हेलिपैड के पास पत्रकारों ने उनसे अतिक्रमण के खिलाफ हो रही कार्रवाई और आपदा से नुकसान के संबंध में कई सवाल किए। इस पर सीएम ने कहा कि सरकार व्यापारियों और आपदा प्रभावितों की हरसंभव मदद करेगी।
सीएम ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण के खिलाफ जो कार्रवाई हो रही है और जो इससे जिन लोगों के रोजगार प्रभावित होंगे उनकी सहायता की जाएगी। कहा कि आपदा में जो सड़कें बंद हो गई हैं उन्हें खोलने और गांवों तक आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई बहाल करने की कोशिश की जा रही है। आपदा में जिन काश्तकारों की कृषि भूमि बरबाद हो गई है उन्हें मुआवजा देने के निर्देश संबंधित तहसीलों को दिए गए हैं। भूमि कटाव को रोकने के लिए नदियों और नालों के किनारे सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे। सीएम ने कहा कि बागेश्वर में फिर से एक बार कमल खिलेगा।