फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   goverment taking farmers land in tha name of smart city

स्मार्ट सिटी के नाम पर किसानों की भूमि ले रही सरकार

Sat, 23 Jan 2016 09:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sat, 23 Jan 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
 ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित सीटू के सम्मेलन में माकपा के उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह नेगी ने केंद्र और राज्य सरकार को मजदूर और किसान विरोधी बताया।
विज्ञापन


कहा कि एक ओर 2013 की आपदा की चपेट में आए 400 गांवों का सरकार पुनर्वास नहीं कर पाई है। वहीं सरकार स्मार्ट सिटी के नाम पर किसानों की सैकड़ों एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर रही है।
विज्ञापन



सीटू के सम्मेलन के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में नेगी ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा गैरसैंण राजधानी के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है। ये दोनों दल स्थायी राजधानी के मामले का समाधान ही नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने राज्य की जनता से आगामी विधान सभा चुनाव में इन दोनों दलों का विरोध करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 2013 की आपदा के दो वर्ष हो गए हैं, लेकिन पिंडर घाटी की हालत ठीक नहीं है।


 इस क्षेत्र के रैन, गरसू, ओडर, लिंगडी, सिलंगी सहित कई गांवों के लोग आज भी खतरनाक स्थान पर रह रहे हैं,

लेकिन सरकार कोई मदद नहीं कर रही है। आगामी विधान सभा चुनाव के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि बामपंथी दल एकजुट होकर भाजपा तथा कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा बंदी कर चुनाव लडे़गी।

 इस मौके पर सीटू के ललित मोहन मिश्रा, नौजवान सभा के प्रदेश मंत्री मदन मिश्रा, देवराम बर्मा और हेम चंद्र मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed