फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Gov Primary Health Center Boragad has been locked for a week

Chamoli News: राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोरागाड़ में एक सप्ताह से लगा ताला

Sat, 03 Jan 2026 07:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 03 Jan 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Gov Primary Health Center Boragad has been locked for a week
देवाल के बोरागाड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगा ताला। स्रोत: जागरूक पाठक
राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोरागाड़ में एक सप्ताह से लगा ताला
विज्ञापन

-डॉक्टर, फार्मासिस्ट अवकाश पर, उपचार के लिए लोग लगा रहे हैं देवाल की दौड़
देवाल। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते राजकीय अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र बोरागाड़ बीते एक सप्ताह से बंद पड़ा है। अस्पताल बंद रहने से ओडर, लिंगड़ी, बोरागाड़ चौड़, नलधूरा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों को इलाज के लिए 10 से 20 किलोमीटर दूर देवाल अस्पताल जाना पड़ रहा है। राजकीय अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोरागाड़ में एक एमबीबीएस चिकित्सक और एक आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट तैनात हैं। लेकिन कार्यरत कर्मियों के अवकाश पर चले जाने से अस्पताल में ताला लटका हुआ है। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों द्वारा समय-समय पर विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लिंगड़ी के ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अस्पताल नियमित रूप से नहीं खुलता, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि कई बार उच्चाधिकारियों को सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। तीन दिन पूर्व उन्होंने अस्पताल बंद होने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। वहीं जिला यूनानी एवं आयुर्वेद अधिकारी श्रवण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यह ऐलोपैथिक अस्पताल है, जिसमें आयुर्वेद विभाग का फार्मासिस्ट तैनात है। फार्मासिस्ट पारिवारिक कारणों से अवकाश पर हैं, जिसके चलते समस्या उत्पन्न हुई है

वर्जन---
बोरागाड़ अस्पताल में कार्यरत चिकित्साधिकारी अवकाश पर हैं। इस बारे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल के प्रभारी से जानकारी ली जाएगी। प्रभारी से व्यवस्था बनाने को कहा जाएगा।
विज्ञापन

......डॉ. अभिषेक गुप्ता, सीएमओ चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed