फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Gopeshwar: More than 40 two-wheelers sold

धनतेरस पर बाजार में हुई धनवर्षा, खरीदारों की रही भीड़

Thu, 12 Nov 2020 08:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
Gopeshwar: More than 40 two-wheelers sold
धनतेरस पर बृहस्पतिवार को गोपेश्वर सहित चमोली जिले के बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। सबसे अधिक खरीदारी बर्तनों और वाहनों की हुई। गोपेश्वर, चमोली, पोखरी, जोशीमठ, पीपलकोटी, घाट, नंदप्रयाग सहित अन्य बाजारों सुबह से ही सजे रहे। मिठाई, इलेक्ट्रानिक्स, मोबाइल, कपड़ों की दुकानों में भी अच्छी भीड़ दिखी। व्यापारी नवल भट्ट ने बताया कि कारोबार अच्छा रहा है। एक शोरूम के मालिक विनोद रावत ने बताया कि शाम तक 40 दोपहिया वाहन बिक चुके हैं। महिंद्रा की जिले में 25 और हुंडई के 51 वाहन बिके, जबकि मारुति के 35 वाहन बिके। वहीं ज्वैलर्स की दुकानों में भी लोगों ने सोने व चांदी के आभूषण खरीदे।
विज्ञापन

वहीं गैरसैंण में, मेहलचौरी, माईथान और दिवालीखाल सहित अन्य बाजारों में भी लोग खरीदारी करने उमड़े। गैरसैंण के व्यापारी रणजीत शाह, करन सिंह, विनोद आदि ने कहा कि लंबे समय के बाद इस तरह से ग्राहकों के दर्शन हो रहे हैं। धनतेरस पर अच्छा कारोबार हुआ है। लोग बाजार आ रहे हैं, साथ ही सावधानी भी बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed