फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Good understanding of language and mathematics is essential

Chamoli News: भाषा और गणित पर अच्छी समझ जरूरी

Thu, 11 Dec 2025 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 11 Dec 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
Good understanding of language and mathematics is essential
गोपेश्वर। विकासखंड पोखरी के प्राथमिक स्तर के शिक्ष्कों का तीन दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान (एफएलएम) प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। प्रशिक्षण में बच्चों को गणित की व्यावहारिक क्रियाओं जैसे जोड़, घटाना आदि में दक्ष बनाने के बारे में बताया गया। राजकीय इंटर कॉलेज उडामांडा में आयोजित प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर देवेंद्र सिंह कठैत ने कहा कि बच्चे की यदि शुरू में भाषा और गणित पर अच्छी समझ हो जाएगी तो भविष्य में उसे समझने में कोई दिक्कत नहीं होगी। मास्टर ट्रेनर हरेंद्र सिंह रावत ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ब्रह्मनंद किमोठी ने कहा कि निपुण भारत मिशन के तहत आयोजित यह प्रशिक्षण शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण है। इस दौरान उर्मिला चौधरी, रंजन बहुगुणा, विनीत शाह, सोनाली रावत, देव सिंह, गिरीश सती, रकेश नेगी, विनोद रौतेला, देवी प्रसाद, पंकज पांडे, जसवंत कंडारी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed