फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Golden Jyoti Maha Mahotsav started in Jyotirmath

ज्योतिर्मठ में स्वर्ण ज्योति महा महोत्सव शुरू

Fri, 25 Dec 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Golden Jyoti Maha Mahotsav started in Jyotirmath
ज्त्योतिर्मठ में स्वर्ण जयंती कार्यक्रम के दौरान विष्णुप्रयाग में गंगा की महाआरती करते काशी से - फोटो : GOPESHWAR
वेद ऋचाओं और मंत्रोच्चारण के साथ ज्योतिर्मठ में तीन दिवसीय स्वर्ण जयंती महा महोत्सव शुरू हो गया है। देश-विदेश के श्रद्धालुओं का ध्यान ज्योतिर्मठ की ओर आकर्षित करने और शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद महाराज के ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य पद पर आसीन होने के 50 साल पूरे होने पर मठ में स्वर्ण जयंती महा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। स्वर्ण जयंती कार्यक्रम दो साल तक चलेगा और सभी राज्यों की राजधानी में यह अनुष्ठान होंगे।
विज्ञापन

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद महाराज के शिष्य दंडी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन प्रात: सात बजे से 10 बजे तक चारों वेदों का पारायण, आचार्य पूजन, आदि गुरु शंकराचार्य ज्योतिर्मठ के प्रथम आचार्य तोटकाचार्य और वर्तमान आचार्य का पूजन किया गया। रुद्राभिषेक के साथ ही संध्याकाल में अलकनंदा और धथोली नदी के पावन संगम विष्णुप्रयाग में भगवती गंगा जी की पूजा और काशी से पहुंचे विद्वानों की ओर से महाआरती की गई। कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को प्रात: नौ बजे शंकरा भाष्य पारायण, दोपहर महाभोग, दो बजे से क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को स्वर्ण ज्योति सम्मान से नवाजा जाएगा। साथ ही शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद महाराज का मध्यप्रदेश से लाइव आशीर्वाद दिया जाएगा। अंतिम दिन भगवान नृसिंह मंदिर में महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed