{"_id":"61a8cc81817f4c767747a462","slug":"gold-medal-in-master-of-social-work-to-kiran-negi-of-pindar-valley-karnpryag-news-drn397635187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंडर घाटी की किरन नेगी को मास्टर ऑफ सोशल वर्क में गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंडर घाटी की किरन नेगी को मास्टर ऑफ सोशल वर्क में गोल्ड मेडल
मास्टर ऑफ सोशल वर्क में गोल्ड मेडलिस्ट किरन नेगी।
- फोटो : KARNPRYAG
Link Copied
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि श्रीनगर के नौवें दीक्षांत समारोह में नारायणबगड ब्लॉक के डुंग्री गांव की किरन नेगी को मास्टर ऑफ सोशल वर्क में गोल्ड मेडल मिला है। इसमें गोल्ड मेडल हासिल करने वाले किरन नेगी केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल से अकेली छात्रा है। किरन की इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता संजय चौहान ने बताया कि किरन नेगी ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा नारायणबगड और बीएससी की श्रीनगर से उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने मास्टर ऑफ सोशल वर्क में गोल्ड मेडल जीता। किरन की माता गणेशी देवी ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर नाज है। कहा कि हमें खुशी है कि उसने पहाड़ का नाम रोशन किया है। वहीं, किरन नेगी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों और खुद की मेहनत को दिया। किरन नेगी के पिताजी उद्यान विभाग में कार्यरत हैं। किरन गायिका भी हैं। किरन नेगी और नंदा सती ने उत्तराखंड के मांगल गीतों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी एक नई पहचान दिलाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।