फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Gods bathed in Pinder River

पिंडर नदी में देवताओं ने किया स्नान

Fri, 01 Nov 2019 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Gods bathed in Pinder River
पालछनी गांव में आयोजित देवी नवरात्र पर भूमियाल देवता की अगुवाई में नव दुर्गा समेत विभिन्न देवी-देवताओं ने पिंडर नदी में स्नान किया। इस दौरान महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। मंदिर परिसर में देवी के पश्वाओं ने शानदार नृत्य किया और भक्तों को धनधान्य का वरदान दिया।
विज्ञापन

वेद मंत्रों और शंख ध्वनि से मंदिर में पूजा की गई। मंदिर के पुजारी शिव प्रसाद सती गर्भगृह से देवी की मूर्ति व अस्त्र-शस्त्रों को मंदिर से बाहर लाए। इस दौरान ग्रामीणों ने देवी की मूर्ति पर पुष्प वर्षा कर दंडवत प्रणाम किया। परंपरागत वाद्य यंत्रों की थाप पर मंदिर में देवी के पश्वा अवतरित हुए। उसके बाद गाजे-बाजे के साथ भूमियाल देवता की अगुवाई में ग्रामीणों ने देवी के साथ गंगा स्नान के लिए प्रस्थान किया। देवी के दर्शनों के लिए आए लोगों ने देवी के जयकारे लगाए। नारायणबगड़ में पिंडर नदी के तट पर देवी-देवताओं के पश्वों ने अवतरित होकर स्नान किया। गंगा स्नान के बाद भूमियाल देवता व देवी-देवताओं के निशाणों ने नारायणबगड़, सलधार, टेंटुणा, मानूर आदि गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की पूजा स्वीकार की। इस मौके पर दुलप बिष्ट, गंभीर नेगी, विक्रम सिंह और लखपत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed