{"_id":"5fe376208ebc3e40fe0c54ad","slug":"give-compensation-soon-in-land-acquisition-cases-dm-karnpryag-news-drn3655396183","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि अधिग्रहण के मामलों में जल्द दें मुआवजा : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि अधिग्रहण के मामलों में जल्द दें मुआवजा : डीएम
कर्णप्रयाग तहसील में पत्रावलियों का निरीक्षण करती डीएम स्वाति एस भदौरिया।
- फोटो : KARNPRYAG
Link Copied
डीएम स्वाति एस भदौरिया ने बुधवार को कर्णप्रयाग तहसील, उप कोषागार, सिमली में निर्माणाधीन महिला बेस अस्पताल और पीजी कॉलेज में स्मार्ट क्लास के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। तहसील में काश्तकारों ने डीएम से गांवों में पटवारियों और कानूनगो के कैंप लगाकर खतौनियों में दर्ज गलत नाम सुधारने के लिए कैंप लगाने की मांग की। इस दौरान हाईवे और रेलवे के तहत अधिग्रहित भूमि के प्रकरणों में मुआवजा वितरण न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। कहा कि गोल खाते की वजह से जहां मुआवजा वितरण में समस्या आ रही है, वहां नोटिस चस्पा करें और विज्ञापन प्रकाशित कर मुआवजा वितरण करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
तहसील में अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए डीएम ने एसडीएम एवं तहसीलदार कोर्ट में राजस्व एवं आपराधिक वादों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व वसूली के लंबित मामलों में बकायदारों से वसूली में भी तेजी लाने को कहा। जिलाधिकारी ने एसडीएम कोर्ट, तहसीलदार कोर्ट, नजारत, संग्रहालय अधिष्ठान, भूलेख कार्यालय, पेशकार, आरके सेक्शन सहित उप कोषागार का निरीक्षण करते हुए पत्रावलियों एवं पंजिकाओं का ठीक से रखरखाव करने पर जोर दिया। एसडीएम को सड़क के मोड़ों एवं पुल पर वाहनों की पार्किंग बंद कराने के निर्देश दिए। वहीं, कर्णप्रयाग महाविद्यालय में स्मार्ट क्लास के शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम कौस्तुभ मिश्र, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड, आरके दीपेंद्र पंवार, नाइजर सुनील कुमार और मयंकभूषण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।