{"_id":"5fdf6f418ebc3e3dd0710a9a","slug":"ghat-market-remained-closed-taxis-did-not-run-people-were-upset-gopeshwar-news-drn3652257179","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाट बाजार रहा बंद, नहीं चलीं टैक्सियां, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाट बाजार रहा बंद, नहीं चलीं टैक्सियां, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदप्रयाग-घाट मार्ग के चौड़ीकरण और डामरीकरण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत रविवार को लोगों ने घाट बाजार बंद रखा। साथ ही टैक्सी चालकों ने वाहनों की हड़ताल रखी, जिससे आने जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने मांग के समर्थन में जुलूस निकाला और नारेबाजी की।
टैक्सी यूनियन घाट और नंदप्रयाग के साथ ही व्यापार संघ घाट ने पांच दिसंबर से घाट बाजार में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। अब इस आंदोलन में क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में जुड़ गए हैं। मांग को लेकर रविवार को धरना तेज करते हुए लोगों ने घाट बाजार बंद रखा। साथ ही टैक्सियां भी नहीं चलीं। बाजार में कोई भी दुकान नहीं खुली। इससे घाट आने जाने वालों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि चक्काजाम की सूचना सभी को थी लेकिन बाहर से आने वाले लोग परेशान रहे। वह पैदल ही गंतव्य की ओर निकले। वहीं आंदोलन को समर्थन देने के लिए बड़ी संख्या में घाट नगर और गांवों से महिलाएं व युवा भी पहुंचे। इस दौरान नगर में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला गया। आंदोलन कर रहे लोगों ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं की जाती आंदोलन जारी रखेंगे। इस दौरान यशपाल नेगी, मनोज कठैत, आलम राम, अवतार भंडारी, नवीन बाबा, हरेंद्र सिंह बिष्ट, हरीश रावत, हर्षवर्धन देवराड़ी, चंद्रमोहन नेगी, सुदर्शन नेगी, सुरेंद्र भंडारी, हरेंद्रसिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।