{"_id":"6749c0b809233847c4076a66","slug":"gave-training-to-women-in-nano-packaging-karnpryag-news-c-48-kpg1001-110784-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: महिलाओं को दिया नैनो पैकेजिंग का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: महिलाओं को दिया नैनो पैकेजिंग का प्रशिक्षण
Fri, 29 Nov 2024 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 29 Nov 2024 06:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। कृषि विभाग और उद्यान विभाग की ओर से ब्लॉक गैरसैंण के सारकोट में महिलाओं को नैनो पैकेजिंग यूनिट का प्रशिक्षण दिया गया। महिलाओं को पैकिंग यूनिट, अचार पैकिंग, स्क्वैश बोतल सील करना, दाल पैकिंग आदि के साथ-साथ मंडुवा थ्रेसर, झंगोरा पीसने तथा जूस निकालने का प्रशिक्षण भी दिया गया। साथ ही उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं ने पॉलीहाउस एवं जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए फेंसिंग लगाने की मांग की। इस मौके पर मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, प्रभारी फल संरक्षण अधिकारी संतोष नयाल, सतबीर सैनी, भूपेंद्र रावत आदि मौजूद थे। संवाद