फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   gaucher mela is began

कैन लगाई बाडुली.., गैल्याणी तू सांसू करी गीतों पर थिरके

Sun, 15 Nov 2015 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Sun, 15 Nov 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन

65वें औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं और गढ़ गीतांजलि गीत नृत्य एवं नाटक संस्था पनाईं के कलाकारों ने लोकनृत्य और लोकगीतों की भव्य प्रस्तुतियां दीं।

विज्ञापन


शनिवार को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कैन लगाई बाडुली..., गैल्याणी तू सांसू करी म्यौल्या मां औणूकू..., नाक की नथूली चमकली तेरी चमचम... गीतों की सुमधुर धुनों पर कलाकारों ने गढ़-कुमाऊंनी संस्कृति की छटा बिखेर दी। शिक्षण संस्थानों गौचर, थराली, कर्णप्रयाग, पोखरी आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रमों की रोचक प्रस्तुतियां दीं। है रूड़ी मिजाज रूड़ी..., बैड़ू पाको बारा मास..., ता छूमा ता छूमा..., फूली जाली जई बाखिणें... गीतों की पांडाल पर धूम रही। जागर हुरणी को दिन..., जै दुर्गे दुर्गा भवानी..., दैणा ह्वांया खोली का गणेश... और हिमवंत देश मेरा त्रिजुगी नारेण... गढ़ वंदना से कलाकारों ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन


गढ़ गीतांजलि गीत नृत्य एवं नाटक संस्था पनाईं के कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों को देखने के लिए दर्शक रात तक पांडाल में जमे रहे। प्रवक्ता भगवती रावत के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में डीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत, एसडीएम कर्णप्रयाग विवेक प्रकाश, खंड शिक्षा अधिकारी बीपीएस बिष्ट, डायट के प्राचार्य के सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी और श्रद्धा रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने दिखाया हुनर
सांस्कृतिक संध्या में शिक्षण संस्थानों की आयोजित प्रतियोगिताओं के लोकगीत प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बंदरखंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में राजकीय जूनियर हाईस्कूल सूना थराली और आदर्श जूनियर हाईस्कूल कोठियालसैण, सीनियर वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर गौचर प्रथम रहे।

लोकनृत्य प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय गौचर और ब्रिटिश इंग्लिश पब्लिक स्कूल गौचर, जूनियर वर्ग में राजकीय जूनियर हाईस्कूल थली पोखरी, सीनियर वर्ग में जीजीआईसी गौचर प्रथम रहे।

नेहरू चित्रकला प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में सीक्रेट हार्ट स्कूल घोलतीर की स्निग्धा असवाल, सब जूनियर वर्ग में जीजीआईसी गौचर की दिव्या, जूनियर वर्ग में उमा सरस्वती विद्या मंदिर कर्णप्रयाग की दीक्षा कंथवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया।

पशु प्रदर्शनी भी लगी

मेले के दूसरे दिन आयोजित पशु गोष्ठी और पशु प्रदर्शनी के गाय वर्ग में भट्टनगर की बीना देवी की गाय प्रथम रहीं।

बछिया वर्ग में पनाईं के चंद्र सिंह की बछिया, बैल जोड़ी वर्ग में बंदरखंड के राजेंद्र सिंह कनवासी की बैल जोड़ी, भैंस कटिया वर्ग में पनाईं के लक्ष्मण सिंह नेगी की कटिया प्रथम आईं। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में पशुपालन से ग्रामीणों की आर्थिकी को सबल बनाने पर चर्चा की गई।

इस मौके पर दुग्ध संघ अध्यक्ष राजेश्वरी नेगी, ब्लाक प्रमुख राधा देवी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. लोकेश कुमार, डा. सपना बिष्ट, सुनील बिष्ट, प्रधान भागवत प्रसाद आदि ने विचार व्यक्त किए।

क्रॉस कंट्री दौड़ में धावकों ने दिखाया दमखम

रविवार को गलनांऊ से मेला गेट तक आयोजित 6 किमी क्रॉस कंट्री दौड़ का शुभारंभ एसडीएम विवेक प्रकाश ने किया। दौड़ में बालक ओपन वर्ग में सुमन चौधरी, 16 वर्ष से कम आयु वर्ग में सचिन सजवाल, 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में गौरव नेगी प्रथम रहे।

प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में नीलम नगवाल, 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में जगदीश चौधरी प्रथम रहे। शिक्षा रावत और आंचल को विशिष्ट पुरस्कार के लिए चुना गया। क्रॉस कंट्री दौड़ के निर्णायक देवेंद्र सिंह नेगी, भरत सिंह नेगी, दर्शन कंडारी, आनंद लाल और विनोद नेगी आदि रहे।

सुजान सिंह नेगी बीना स्मृति सम्मान से सम्मानित

मेला पांडाल में आयोजित पर्यावरण गोष्ठी में वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण और प्रबंधन पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए वायु और जल प्रदूषण को रोकने की जरूरत बताई।

पर्यावरणविद् जगत सिंह चौधरी जंगली, भुवन नौटियाल, किशन सिंह दानू, एसडीएम विवेक प्रकाश, रेंजर रविंद्र कुमार निराला, सुरेशी देवी, सिद्धी देवी और रजनी लिंगवाल आदि ने वनों के संरक्षण के लिए ग्रामीण समुदाय की भागीदारी बढ़ाने की बात कही।


लोक जागृति विकास संस्था कर्णप्रयाग के जितेंद्र कुमार और आनंद लाल शाह ने वनाग्नि में जान गंवाने वाली बरतोली गांव की कुमारी बीना की स्मृति में मार्मिक गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर कर्णप्रयाग के राजस्व उपनिरीक्षक सुजान सिंह नेगी को बीना स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed