फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   gaucher mela is began

रावल देवता की आराधना के साथ गौचर मेला शुरू

Sat, 14 Nov 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Sat, 14 Nov 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन

स्थानीय भूमियाल के रूप में पूजे जाने वाले रावल देवता की आराधना के साथ ही 65वें गौचर मेले का आगाज हुआ। मेला समिति और स्थानीय पुजारियों, नागरिकों ने राज्य स्तरीय मेले के सफल संचालन और क्षेत्र की खुशहाली के लिए रावल देवता का वंदन किया।

विज्ञापन


 इसके बाद नगर में विभिन्न शिक्षण संस्थानों ने प्रभात फेरी निकाली।
राजकीय दर्जा मिलने बाद पहली बार गौचर मेला शनिवार से शुरू हुआ।

मेले में डीएम विनोद कुमार सुमन ने स्कूली छात्रों की ओर से आयोजित मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके बाद देश के पहले प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहर लाल नेहरू के योगदान को याद किया गया। मार्च पास्ट प्राथमिक वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर ने प्रथम और प्राथमिक विद्यालय पनाई ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में जगद्गुरु शंकराचार्य सिमली प्रथम और नेशनल पब्लिक स्कूल गौचर द्वितीय रहे, जबकि सीनियर वर्ग में सीक्रेट हार्ट स्कूल घोलतीर ने पहला और सिटी मांटेसरी गौचर ने दूसरा स्थान हासिल किया। खेल मैदान में हुई 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सुमन चौधरी प्रथम, अमन चौधरी द्वितीय, बालिका वर्ग में सिमरन ने पहला और प्राची राणा ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग में हिमांशु प्रथम और राजीव द्वितीय रहे। 50 मीटर दौड़ प्राथमिक वर्ग में अमन नेगी ने पहला, मंजीत ने दूसरा तथा बालिका वर्ग में सोनाली ने प्रथम और संध्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक भरत सिंह नेगी, देवेंद्र नेगी, भगवती रावत, प्रदीप भंडारी और योगेंद्र बर्त्वाल आदि रहे।

अंश, कार्तिक और दिव्यांशी रहे प्रथम
शिशु प्रदर्शनी प्रतियोगिता के जीरो से एक साल के आयु वर्ग में अंश प्रथम, आरुधि द्वितीय और अबीर मलिक तृतीय रहे। एक से तीन वर्ष के आयु वर्ग में कार्तिक प्रथम, काव्यांजलि द्वितीय तथा बॉबी तृतीय रहे। जबकि तीन से पांच वर्ष के आयु वर्ग में दिव्यांशी प्रथम, स्वास्ति द्वितीय और रिधिमा तृतीय रही।

जीरो से एक साल के आयु वर्ग में छोटे बाल अरनव को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता का संचालन डिप्टी सीएमओ डा. बीएस पाल, डा. अनुज राणा और डा. हरीश थपलियाल और तारा टम्टा ने किया।


बाल फिल्म देखने उमड़े बच्चे
मेले के पहले दिन जीजीआईसी के सभागार में बाल फिल्म अंडर द स्काई का प्रदर्शन किया गया। फिल्म देखने के लिए बच्चों की भीड़ उमड़ी। वहीं उद्घाटन समारोह के दौरान जीजीआईसी की छात्राओं ने आज आनंद बरसा है आंगन मेरे, आपका का स्वागतम, आपका आगमन गीत से अतिथियों का स्वागत किया गया।

मेले में आज
- प्रात: 7 बजे, क्रॉस कंट्री दौड़।
- सुबह 9 बजे से खेल कूद प्रतियोगिताएं।
- दोपहर 2 बजे पशुपालन विभाग द्वारा गोष्ठी का आयोजन।
- शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम।
- रात्रि 9 बजे से डांडी कांठी कलामंच धर्मपुर देहरादून द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed