फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Gauchar ranked first in the state and third in the country in the cleanliness survey

स्वच्छता सर्वे में गौचर को प्रदेश में पहला और देश में तीसरा स्थान

Fri, 21 Aug 2020 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Gauchar ranked first in the state and third in the country in the cleanliness survey
देश के 97 गंगा शहरों में गौचर नगर पालिका को स्वच्छता सर्वे 2020 में प्रदेश में पहला और देश में तीसरा स्थान मिला है। नगर पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट ने कहा कि नगर पालिका आगे स्वच्छता के शीर्ष पायदान पर बने रहने के लिए माइक्रो प्लानिंग के तहत कार्य करेगी। नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष ने कहा कि पालिका का उद्देश्य स्वच्छता के साथ नागरिकों के स्वस्थ जीवन और खुशहाली के लिए काम करना भी है। नगर में सफाई व्यवस्था का नए सिरे से मॉडल तैयार करना, सफाई कर्मियों का ड्यूटी चार्ट तैयार करना, अधिक संसाधनों को जोड़ने, गीले कचरे की होम कंपोस्ट करने की योजना है। उन्होंने विशेष उपलब्धि के लिए पर्यावरण मित्रों, पालिका कर्मियों और कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया। इस मौके पर ईओ राधेश्याम छाछर, अभियंता राजीव चौहान, कर निरीक्षक रोशन पुंडीर, सुबोध रावत आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed