{"_id":"67349e6ee2650c051f0031be","slug":"gauchar-fair-today-grounds-decorated-for-cultural-programs-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-110435-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गौचर मेला आज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सजा मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गौचर मेला आज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सजा मैदान
Wed, 13 Nov 2024 06:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 13 Nov 2024 06:11 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गौचर। 72वें राज्य स्तरीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले के लिए गौचर मैदान सज चुका है। मेले का शुभारंभ आज बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इसके लिए प्रशासन और पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने अस्थायी चौकियां बनाई हैं और सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। साथ ही मेले में बाहर से आने वाले सभी व्यापारियों का सत्यापन भी किया जा रहा है।
गौचर खेल मैदान में 14 से 20 नवंबर तक होने वाले मेले में स्टार नाइट में गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण, खुशी जोशी, अमित खरे, रूहान भारद्वाज, करिश्मा शाह सहित स्थानीय लोक कलाकार सुशील राजश्री, जितेंद्र कुमार, दिनेश बुग्याली सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। साथ ही विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राएं, महिला मंगल दल भी प्रस्तुति देंगे। उपजिलाधिकारी संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि मेले के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी बांट दी गई हैं।