फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Gates of Ghantakarna Maharaj Temple opened

घंटाकर्ण महाराज मंदिर के कपाट खुले

Tue, 15 Jun 2021 04:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
Gates of Ghantakarna Maharaj Temple opened
माणा गांव स्थित घंटाकर्ण महाराज के कपाट मंगलवार को विधि-विधान के साथ खोल दिए गए। इस दौरान मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था।
विज्ञापन

मंदिर के कपाट हर साल ज्येष्ठ माह की संक्रांति को खोले जाते हैं। इसके साथ ही माणा गांव में ज्येष्ठ पुजै का तीन दिवसीय उत्सव शुरू हो जाता है। हर साल इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहते हैं लेकिन पिछले साल से कोरोना के चलते समारोह को सादे ढंग से मनाया जा रहा है। मंगलवार सुबह घंटाकर्ण के पाश्व आशीष कनखोली महाराज की मूर्ति को एकांतवास के गुफास्थल से माणा गांव स्थित मंदिर में लेकर जाया गया। पूजा अर्चना के साथ सभी धार्मिक अनुष्ठान पूरे करते हुए मूर्ति को मंदिर में स्थापित कर दिया गया। अब बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले रहने तक घंटाकर्ण महाराज की पूजा-अर्चना इसी मंदिर में होगी। बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के साथ ही घंटाकर्ण मंदिर के कपाट भी बंद हो जाते हैं और पाश्व मूर्ति को अज्ञात गुफा में विराजमान कर दिया जाता है। छह माह तक घंटाकर्ण महाराज यहां तपस्या करते हैं।

कपाट खुलने के दौरान माणा के प्रधान पीतांबर मोल्फा, देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्याकारी अधिकारी बीडी सिंह, बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, राजेंद्र कनखोली, मान सिंह मोल्फा, पंकज बडवाल, माहेश्वरी परमार, आनंदी परमान, सेना, आईटीबीपी के प्रतिनिधि समेत देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारी और तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed