गजेंद्र राणा और मीना राणा के गीतों ने बांधा समा
सार
हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग शरदोत्सव की चौथी संध्या में प्रसिद्ध लोक गायक गजेंद्र राणा और मीना राणा के गीतों ने समा बांध दिया। इस दौरान मेला अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा कि इन कलाकारों की बदौलत हमारी संस्कृति न सिर्फ जिंदा है बल्कि देश विदेश में उसका प्रसार हो रहा है। सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, विशिष्ट अतिथि बगथल के प्रधान ललित मिश्रा, जितेंद्र सती, रमेश चौधरी, महेंद्र प्रकाश सेमवाल, वीरेंद्र राणा, मयंक पंत और हर्षवर्धन थपलियाल आदि मौजूद रहे।सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर पोखरी प्रथमपोखरी।
विज्ञापन
पोखरी में हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल मेले में गीतों प्रस्तुति देते लोक गायक गजेंद्र राणा।
- फोटो : GOPESHWAR