फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   gairsaind will make smart city

गैरसैंण को बनाएंगे स्मार्ट सिटी : उपाध्याय

Tue, 03 Nov 2015 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Tue, 03 Nov 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मंगलवार को बदरीनाथ धाम में मत्था टेका। इसके बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि गैरसैंण में विपक्ष का सदन न चलने देना गैरसैंण के हितों पर कुठाराघात है। गैरसैंण राज्य आंदोलनकारियों की भावना से जुड़ा है, यहां के विकास पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। गैरसैंण को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम में मत्था टेकने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय जोशीमठ और गोपेश्वर पहुंचे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन


गोपेश्वर में हुई पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 में राज्य गठन के बाद भाजपा ने स्थायी राजधानी के मुद्दे को मकड़जाल में फंसा दिया था। गैरसैंण और पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कों की दशा सुधारने के लिए हमें पांच सौ करोड़ की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैरसैंण में मूलभूत सुविधा देने के बाद ही स्थायी राजधानी का मुद्दा साफ होगा। केंद्र सरकार राज्य को कोई मदद नहीं दे रही है। हमारी 24 कल्याणकारी योजनाओं को केंद्र ने पैसा देना बंद कर दिया है, जिससे हमें 24 सौ करोड़ का नुकसान झेलना पड़ रहा है। सड़क निर्माण के लिए पीएमजीएसवाई के प्रस्तावों को भी केंद्र ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला, जिलाध्यक्ष हरि सिंह, बार संघ के अध्यक्ष नंदन सिंह बिष्ट, युद्घवीर बर्त्वाल, रैजा चौधरी, भीम सिंह नेगी, सेवादल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, मुकेश नेगी, राजेंद्र सिंह नेगी, अरविंद नेगी, मन्नु नेगी, सुरेश डिमरी आदि मौजूद थे।

माणा गांव भी पहुंचे उपाध्याय
बदरीनाथ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने देश के अंतिम गांव माणा भी गए। उन्होंने यहां भोटिया जन जाति के ग्रामीणों का हालचाल पूछा और उनके व्यवसाय के बारे में जाना।


प्रदेश अध्यक्ष ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार पर्यटन ग्राम माणा के विकास पर पूरा ध्यान दे रही है। चार धाम यात्रा धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। अभी तक चार धाम यात्रा पर दस लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed