फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Gairsain first in sports and cultural competitions

Chamoli News: खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में गैरसैंण प्रथम

Sat, 28 Oct 2023 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 28 Oct 2023 06:39 PM IST
विज्ञापन
Gairsain first in sports and cultural competitions
गौचर। खेल मैदान में प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों की तीन दिवसीय जनपदीय शरदकालीन खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में गैरसैंण ब्लॉक प्रथम और कर्णप्रयाग ब्लाॅक द्वितीय रहा। जबकि खेलकूद में कर्णप्रयाग के दिव्यांशु रावत और गैरसैंण की तानिया चैंपियन रहीं।
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग के समूहगान में दशोली और गैरसैंण, लोकनृत्य में कर्णप्रयाग-गैरसैंण, एकांकी नाटक में गैरसैंण-पोखरी क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे। खो खो प्राथमिक बालिका वर्ग में गैरसैंण-देवाल, बालक वर्ग में गैरसैंण-नारायणबगड़ ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान छात्रों की ओर से प्रस्तुति पांडव नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। डाइट प्राचार्य एलएस बर्त्वाल ने प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर जिला खेल समन्वयक बीरेंद्र बिष्ट, ब्लाक समन्वयक कुलदीप रावत, पानू चौहान, राजेश्वरी पंवार, विजेंद्र कुंवर, संजय सती, विमल नैनवाल, सरोज डिमरी, ममता, अनिता और पुरुषोत्तम आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed