फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Gagan and Bhupendra topped the debate competition

वाद-विवाद प्रतियोगिता में गगन और भूपेंद्र अव्वल

Sat, 14 Dec 2019 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Gagan and Bhupendra topped the debate competition
पुलिस विभाग की ओर से ‘मानवाधिकारों की रक्षा क्या मात्र सुरक्षा बलों का कर्तव्य है’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाद-विवाद के पक्ष में उप निरीक्षक गगन मैठाणी रहे, जबकि विपक्ष में कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय में पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में पक्ष-विपक्ष में पुलिस के जवानों ने विचार रखे। पक्ष में उप निरीक्षक गगन मैठाणी थाना गैरसैंण प्रथम, महिला उप निरीक्षक मीना थाना गोपेश्वर द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं विपक्ष में कांस्टेबल भूपेंद्र प्रथम और फायरमैन धर्मेंद्र सिंह कंडारी द्वितीय स्थान पर रहे। पक्ष में प्रथम आने वाले गगन ने कहा कि पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने में हर हाल में सहनशील बना रहना चाहिए। वहीं विपक्ष में प्रथम आए भूपेंद्र का कहना था कि अपराधी के मन में भय बनाने के लिए उसी की भाषा में दंड दिया जाना चाहिए। प्रतिभागिता में जज की भूमिका में उपाधीक्षक कर्णप्रयाग रविंद्र कुमार, हिमाद संस्था की सदस्य प्रभा रावत, क्रांति भट्ट, राइंका ज्वाड-देवलधार के प्रभारी प्रधानाचार्य भरत सिंह बिष्ट, राइंका घिंघराण के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह फस्त्रवाण और एसआई एलआईयू रामकिशोर नेगी ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed