{"_id":"6813714a117aab997903f8c5","slug":"gadu-pitcher-oil-urn-yatra-reached-nrusinha-temple-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-112134-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नृसिंह मंदिर पहुंची गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नृसिंह मंदिर पहुंची गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा
Thu, 01 May 2025 06:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 01 May 2025 06:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो
पीपलकोटी/ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ धाम के लिए निकली गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा बृहस्पतिवार को नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ पहुंच गई है। यात्रा का जगह-जगह पड़ावों पर स्वागत हुआ। इस दौरान जय बदरीनाथ के जयघोष गूंज उठे। शंख ध्वनि के साथ यात्रा आगे बढ़ रही है।
बृहस्पतिवार को सुबह पाखी गांव के दुर्गा मंदिर में विशेष पूजाएं हुईं। पूजा-अर्चना के बाद गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा सुबह नौ बजे ज्योतिर्मठ के लिए रवाना हुई। लंगसी, बेलाकूची, गुलाबकोटी, हेलंग और सेलंग में यात्रा का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। तीन मई को विभिन्न पड़ावों से होते हुए यात्रा बदरीनाथ धाम पहुंचेगी। चार मई को कपाट खुल जाएंगे और इसी तेल से भगवान बदरीनाथ का अभिषेक होगा। इस मौके पर हरीश डिमरी, ज्योतिष डिमरी, व्यास प्रशांत डिमरी, केके डिमरी, राजेंद्र प्रसाद डिमरी, अशोक डिमरी, टीका प्रसाद, नरेश चंद्र और सुधीर डिमरी आदि मौजूद रहे। संवाद