फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   'Gadu ghda' will reach Narendranagar tomorrow

कल नरेंद्रनगर पहुंचेगा ‘गाडू घड़ा’

Sun, 14 Feb 2021 09:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
'Gadu ghda' will reach Narendranagar tomorrow
बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि वसंत पंचमी पर 16 फरवरी को नरेंद्रनगर राजदरबार में निर्धारित होगी। उसी दिन गाडू घड़ा यात्रा का दिन भी तय होगा। इसको लेकर देवस्थानम बोर्ड ने तैयारी पूरी कर ली है। 16 फरवरी को गाडू घड़ा नरेंद्रनगर पहुंचेगा।
विज्ञापन

देवस्थानम बोर्ड के धर्माचार्यों ने श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ से गाडू घड़ा डिमरी केंद्रीय पंचायत को सौंपा। पूजा-अर्चना के बाद पंचायत प्रतिनिधि गाड़ू घड़ा लेकर योगध्यान बदरी पांडुेश्वर पहुंचे। रविवार सुबह पूजा अर्चना के बाद गाड़ू घड़ा जोशीमठ होते हुए लक्ष्मीनारायण मंदिर डिम्मर पहुंचा। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि 15 फरवरी को गाडू घड़ा प्रस्थान देवस्थानम बोर्ड के चंद्रभागा ऋषिकेश स्थित धर्मशाला पहुंचेगा। वसंत पंचमी पर बोर्ड के अधिकारी, बदरीनाथ धाम के रावल, धर्माधिकारी सहित डिमरी पंचायत के प्रतिनिधि राजदरबार के लिए प्रस्थान करेंगे और गाडू घड़ा राजदरबार के सुपुर्द करेंगे। तेल कलश यात्रा की तिथि के दिन तिलों का तेल इस कलश में भरा जाएगा। इसके बाद गाडू घड़ा भगवान बदरीविशाल के कपाट खुलने के शुभ मुहूर्त पर श्री बदरीनाथ धाम पहुंचेगा। गाडू घड़ा के साथ जयंती प्रसाद डिमरी, संजय डिमरी, विनोद डिमरी, आशुतोष डिमरी, पंकज डिमरी सहित डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत पदाधिकारी, प्रकाश भंडारी और पुजारी परमेश्वर डिमरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed