फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Gadu Ghara Yatra leaves for Narendranagar court

गाडू घड़ा यात्रा नरेंद्रनगर राजदरबार के लिए रवाना

Mon, 15 Feb 2021 08:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
Gadu Ghara Yatra leaves for Narendranagar court
बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रियाएं शुरू हो गई हैं। इसके तहत सोमवार को डिम्मर गांव के लक्ष्मी-नारायण मंदिर में गाडू घड़ा की वैदिक मंत्रोचारों के साथ पूजा की गई। धर्माचार्यों ने ब्रह्ममुहूर्त में विष्णु शहस्त्रनाम और नामावलियों से श्री लक्ष्मी नारायण और गाडू घड़ा की पूजा कर भगवान को बाल भोग लगाया। इसके बाद गाड़ू घड़ा यात्रा नरेंद्रनगर राजदरबार के लिए रवाना हो गई। इसी के साथ आज वसंत पंचमी को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

श्री बदरीनाथ धाम के पुजारियों पंकज डिमरी, नरेश डिमरी, संजय डिमरी, जयंती डिमरी और अंकित डिमरी आदि की अगवानी में गाडू घड़ा के साथ श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर की परिक्रमा की गई और इसके बाद गाड़ू घड़ा यात्रा नरेंद्रनगर राजदरबार के लिए रवाना हो गई। श्री बदरीश डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के महामंत्री राजेंद्र डिमरी ने कहा कि गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा सोमवार को ऋषिकेश में रात्रि प्रवास करेगी और मंगलवार को वसंत पंचमी पर्व पर नरेंद्रनगर पहुंचेगी। टिहरी नरेश और महारानी की मौजूदगी में नरेंद्रनगर राजदरबार में श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने और महाभिषेक के लिए तिलों का तेल निकालने की तिथि घोषित की जाएगी। इस मौके पर लक्ष्मीनारायण मंदिर के पुजारी मोहन डिमरी, डिम्मर-उमट्टा पंचायत के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र प्रसाद डिमरी, हेमचंद्र डिमरी, नरेश खंडूड़ी, महंत योगेशानंद महाराज, धर्मेंद्र दास महाराज और पुनीत डिमरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed