फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Gadhu Ghada Tel Kalash Yatra will leave for Badrinath from Dimmar tomorrow

Chamoli News: डिम्मर से बदरीनाथ के लिए कल रवाना होगी गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा, चार मई को खुलेंगे कपाट

Tue, 29 Apr 2025 09:54 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 29 Apr 2025 09:54 AM IST
सार

30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा आगाज हो जाएगा। इसके बाद दो मई को केदारनाथ व चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर यात्रा पूर्ण रूप से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
Gadhu Ghada Tel Kalash Yatra will leave for Badrinath from Dimmar tomorrow
बदरीनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा बुधवार को डिम्मर गांव के पौराणिक श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होगी। अभी यहां नित्य तेल कलश की पूजा की जा रही है। श्री बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी ने बताया कि 30 अप्रैल को ब्रह्ममुहूर्त में श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर डिम्मर में महाभिषेक पूजा-अर्चना और बाल भोग अर्पित किया जाएगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: सोनप्रयाग, पांडुकेश्वर, हिना और बड़कोट में होगी पंजीकरण की चेकिंग, ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों सुविधा

विज्ञापन

इसके बाद गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा सिमली, कर्णप्रयाग, उमट्टा, लंगासू, नंदप्रयाग, चमोली होते हुए दोपहर को बिरई पहुंचेगी। जहां गाडूघड़ा तेल कलश की पूजा कर राजभोग अर्पित किया जाएगा। शाम को तेल कलश रात्रि प्रवास के लिए श्रीबदरीनाथ धाम के डिमरी पुजारियों के गांव पाखी पहुंचेगा। एक मई को यात्रा ज्योतिर्मठ, दो मई को पांडुकेश्वर और तीन मई को बदरीनाथ धाम पहुंचेगी। चार मई को कपाट खुल जाएंगे और छह माह तक इसी तेल से पूजा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed