फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Gad's team defeated Agarchatti's Teachers Staff Club

गैड़ की टीम ने आगरचट्टी के शिक्षक स्टाफ क्लब को हराया

Sun, 14 Feb 2021 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Gad's team defeated Agarchatti's Teachers Staff Club
गंगामाई क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में राज इकादश गैड़ ने राइंका आगरचट्टी के शिक्षक स्टाफ क्लब की टीम को 28 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। पहले टॉस जीतकर गैड़ की टीम ने 197 रनों का लक्ष्य दिया, लेकिन आगरचट्टी के शिक्षक स्टाफ क्लब की टीम 169 पर ही ऑलआउट हो गई। इस तरह मैच गैड़ की टीम ने जीत लिया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री अनिल नौटियाल और विशिष्ट अतिथि प्रमुख शशि सौरियाल ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास में खेलों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में खेल मैदान में स्टेडियम बन जाने पर यहां पर राज्य स्तरीय खेलों के आयोजन में सहूलियत होगी। इस मौके पर आशीष गैड़ी, हीरा प्रसाद, कैप्टन धूमी और बीआर पंचवाल, रामचंद्र गौड़, दिनेश गौड़, हीरा प्रसाद, गौरव, विपुल, दिवाकर गौड़, पूर्णानंद, सूरज और दिगंबर गैड़ी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed