फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Fruit processing and oil units set up in Pandukeshwar and Merag villages

पांडुकेश्वर व मेरग गांव में फल प्रसंस्करण व तेल यूनिट स्थापित

Wed, 04 Aug 2021 06:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Fruit processing and oil units set up in Pandukeshwar and Merag villages
कल्पघाटी युवा समिति जोशीमठ की ओर से राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के सहयोग से पांडुकेश्वर और मेरग गांव में फल प्रसंस्करण और तेल यूनिट की स्थापना की गई। यूनिट का शुभारंभ नाबार्ड के डीडीएम अभिनव कापड़ी और जन मैत्री संस्था के सचिव प्रदीप चौहान ने संयुक्त रूप से किया। इन यूनिटों का संचालन आशुधारा महिला स्वयं सहायता समूह तथा श्री गणेश महिला स्वयं सहायता समूह मेरग की महिलाओं की ओर से किया जाएगा। फल प्रसंस्करण एवं विपणन केंद्र पांडुकेश्वर में फल प्रसंस्करण के लिए कई मशीनें भी स्थापित कर ली गई हैं। नाबार्ड के डीडीएम अभिनव कापड़ी ने महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सदस्यों को नाबार्ड के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया। इस मौके पर ग्राम प्रधान बबीता पंवार, सुनील तिवारी, वीरेंद्र, जितेंद्र, दीपक रावत, मोहन बिष्ट, पप्पू, ऐति देवी, बसंती देवी, मधु, मनोरमा, स्मिता, अभिषेक और रजनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed