{"_id":"63497fcf24148539cb08a5e2","slug":"frequent-jam-in-joshimath-and-gopeshwar-gopeshwar-news-drn42556407","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोशीमठ और गोपेश्वर में लग रहा बार-बार जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोशीमठ और गोपेश्वर में लग रहा बार-बार जाम
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र जोशीमठ और गोपेश्वर में सड़क किनारे नो पार्किंग में वाहनों को खड़ा करने पर बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जोशीमठ में ज्योति विद्यालय के समीप अक्सर वाहनों का जाम लग रहा है जिससे तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यहां कई बार सेना के वाहन भी खड़े रहते हैं और स्थानीय लोग भी अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं जिससे बदरीनाथ धाम जा रही बसों से अक्सर जाम लग जाता है।
वहीं, गोपेश्वर मुख्य बाजार, उत्तराखंड पब्लिक स्कूल, जीरो बैंड, पुलिस लाइन, हल्दापानी, नैग्वाड़ और सुभाष नगर में सड़क किनारे वाहनों को नो पार्किंग में लगा दिया जाता है, जिससे दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही से जाम लग जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षित यातायात के लिए सड़क किनारे खड़े वाहनों के मालिकों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है जिससे लोगों को जाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
इधर, पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे का कहना है कि कई बार चालान करने के बावजूद लोग नो पार्किंग में वाहन लगा देते हैं। सभी थाना व चौकियों को सुचारु यातायात व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं।