फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Four teenagers arrested for stealing explosives

Chamoli News: विस्फोटक सामग्री चोरी के मामले में चार किशोर पकड़े

Fri, 16 Jan 2026 06:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 16 Jan 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Four teenagers arrested for stealing explosives
नदी किनारे से मिला डेटोनेटर और एक बंडल फ्यूज वायर
विज्ञापन

पत्थरों से लोनिवि के विस्फोटक भंडार का ताला तोड़ने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। लोनिवि के सरकारी एक्सप्लोसिव मैगजीन (विस्फोटक भंडार) से विस्फोटक सामग्री चोरी के मामले में पुलिस ने नेपाली मूल के चार किशोरों को पकड़ा। साथ ही उनसे 239 डेटोनेटर और एक बंडल फ्यूज वायर को पंचपुलिया नगर पालिका डंपिंग जोन के नीचे नदी किनारे से बरामद किया। पुलिस के अनुसार चारों किशोरों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
लोनिवि के सहायक अभियंता मयंक तिवारी ने 10 जनवरी को कोतवाली में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि लोनिवि के एक्सप्लोसिव मैगजीन में चेकिंग के दौरान पाया गया कि 1399 डेटोनेटर और 25 मीटर फ्यूज वायर चोरी हो गए हैं। एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सरकारी विभाग से विस्फोटक सामग्री की चोरी पर एसपी के आदेशानुसार तत्काल कोतवाली कर्णप्रयाग में प्राथमिकी दर्ज की गई और चोरों को पकड़ने के लिए क्षेत्राधिकारी त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। इसके बाद कर्णप्रयाग में रह रहे नेपाली मूल के चार किशोरों को पुलिस ने पकड़ लिया। उनसे पूछताछ के आधार पुलिस ने बताया कि लोनिवि के विस्फोटक भंडार का ताला पत्थरों से तोड़कर वहां रखे डेटोनेटर एवं फ्यूज वायर चोरी किए तथा उन्हें नदी में मछली मारने एवं अन्य स्थानों पर पटाखों की तरह फोड़ दिया। साथ ही कुछ तारों का जला दिया। मामले का खुलासा करने पर पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने पुलिस टीम को 2500 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन

-------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज
कर्णप्रयाग। नगर के कुछ युवाओं और एक एकेडमी के संचालक और उसके प्रशिक्षार्थियों के खिलाफ मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई। एसएसआई संजय सिंह नेगी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से दी गई लिखित तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसके बाद अब जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed