{"_id":"685aa9340c248cabd50ccea6","slug":"four-smugglers-caught-with-herbs-sent-to-jail-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-113201-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कीड़ा-जड़ी के साथ पकड़े चार तस्कर जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कीड़ा-जड़ी के साथ पकड़े चार तस्कर जेल भेजे
Tue, 24 Jun 2025 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 24 Jun 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले में कीड़ा-जड़ी तस्करी का पहला मामला सामने आया है। चमोली कोतवाली पुलिस ने चार तस्करों को 180 नग कीड़ा-जड़ी के साथ बरामद किया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाई जाने वाली कीड़ा-जड़ी (यारसागंबू) की बड़ी मात्रा में तस्करी होती है। यहां मई-जून में कई लोग उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जाकर इसे निकालते हैं जबकि भारतीय वन अधिनियम के तहत यह प्रतिबंधित है। सोमवार को चमोली कोतवाली को कीड़ा-जड़ी तस्करी की शिकायत मिली थी। पुलिस ने भीमतल्ला के एक होटल में दबिश दी तो वहां से चार व्यक्तियों के पास से कीड़ा-जड़ी मिली। पुलिस ने वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर नाईस सिंह ह्यांकी (30) निवासी ज्योति पांडू धारचूला पिथौरागढ़, दीपक सिंह कोरंगा (23) निवासी गाला जिप्सी धारचूला पिथौरागढ़, दिनेश नयाल (44) निवासी भट्टनगर गौचर और भगत सिंह चौधरी (40) निवासी पगना चमोली को गिरफ्तार कर लिया। पीपलकोटी चौकी प्रभारी एसआई लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। संवाद