फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Four houses and two cowsheds damaged by landslide in Pagano

Chamoli News: पगनो में भूस्खलन से चार मकान और दो गोशाला क्षतिग्रस्त

Fri, 30 Aug 2024 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 30 Aug 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
Four houses and two cowsheds damaged by landslide in Pagano
फोटो
विज्ञापन

खेत हुए बरबाद, मकानों को पहुंचा नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। ब्लॉक ज्योतिर्मठ के पगनो गांव में भूस्खलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार रात को हुई बारिश से गांव में मलबा घुस गया जिससे चार मकान और दो गोशालाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि ग्रामीण पहले ही इन मकानों को छोड़कर सुरक्षित जगह चले गए हैं।

पगनो गांव में बारिश होते ही मलबा पानी के साथ गांव में घुस रहा है। इससे कई मकानों को नुकसान हो चुका है और गांव में हर तरफ मलबा भरा हुआ है। बृहस्पतिवार रात को तेज बारिश के साथ अधिक मात्रा में मलबा गांव में आ गया। ग्रामीणों के खेत बरबाद हो गए साथ ही मकानों को भी नुकसान हो रहा है। मलबे से मोहन प्रसाद के दो मकान, मनीष व भरत सिंह के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि 24-25 अगस्त को भी यहां मलबा आने से एक मकान, गोशालाएं व रसोई घर क्षतिग्रस्त हो गए थे। ग्रामीण बदरी प्रसाद सुंदरियाल ने बताया कि पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोगों ने मवेशियों को खेतों में छोड़ रखा है। वहीं नायब तहसीलदार आशीष जोशी ने बताया कि पगनो गांव में नुकसान का जायजा लेने के लिए टीम को भेजा है। नुकसान का आकलन कर परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed