{"_id":"6597eef0a2bec0149d02e55a","slug":"four-arrested-for-gambling-in-lodge-sent-to-jail-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-3974-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: लॉज में जुआ खेलते चार गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: लॉज में जुआ खेलते चार गिरफ्तार, जेल भेजा
Fri, 05 Jan 2024 05:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 05 Jan 2024 05:28 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। पुलिस ने एक लॉज में छापा मारकर जुआ खेलते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से तीन लाख से अधिक की नकदी भी मिली है। सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
गोपेश्वर में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी रेखा यादव ने बताया कि जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी के नेतृत्व में गौचर के एक लॉज में छापा मारा गया। जहां एक कमरे में चार लोग जुआ खेलते मिले। उनके पास से तीन लाख 24 हजार 450 रुपये, ताश और चार मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने जयकृत सिंह निवासी कंडारा नैनीसैंण चमोली, गजेंद्र सिंह निवासी सिदोली चमोली, सुरेंद्र सिंह ग्राम लदौली जिला रुद्रप्रयाग व प्रदीप सिंह उर्फ बरदीप सिंह निवासी कांडई जिला रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। संवाद