फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Foundation stone for 4 crore schemes in Talwadi college

तलवाड़ी महाविद्यालय में 4 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

Mon, 05 Oct 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone for 4 crore schemes in Talwadi college
उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने थराली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में 4 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया। रूसा स्कीम के तहत स्वीकृत इन योजनाओं में कांफ्रेस हॉल, ई लाइब्रेरी, कक्षा-कक्षों का निर्माण व कंप्यूटर लैब शामिल हैं।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि महाविद्यालयों के विकास के लिए संसाधनों की आवश्यकता होती है, जिसके लिए रूसा के अंतर्गत 4 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य होंगे। तलवाड़ी में सभी विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में ई पुस्तकालय के साथ ही सहकारी बैंकों की मदद से एटीएम लगाने, छात्रों के लिए निशुल्क 4जी नेटवर्क उपलब्ध व खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने अगले वर्ष से तलवाड़ी महाविद्यालय में भूगोल विषय शुरू करने व निर्माण निगम के अधूरे भवन का निर्माण शुरू करने की घोषणा की। इस मौके पर विधायक मुन्नी देवी शाह, जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, प्राचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह, प्रमुख कविता देवी, दर्शन दानू, राकेश जोशी, अरुण मैठाणी, गणेश शाह, प्रधान दीपा देवी और क्षेपंस सुनीता देवी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed