फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Formation of struggle committee for prevention of landslides

भूस्खलन की रोकथाम के लिए संघर्ष समिति का गठन

Sun, 11 Jul 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Formation of struggle committee for prevention of landslides
नगर में भूस्खलन की रोकथाम के लिए भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के लोगों ने विकासनगर-सुभाषनगर (गोपेश्वर) बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया। यह समिति भूस्खलन रोकने के लिए प्रभावी कार्य करने के लिए सरकार और प्रशासन के साथ बात करेगी।
विज्ञापन

गोपेश्वर के सुभाषनगर, विकासनगर, पपड़ियाना, पाडुली और कोठियालगांव के भूस्खलन प्रभावितों ने रविवार को बैठक कर सर्वसम्मति से संघर्ष समिति का गठन किया। विकासनगर-सुभाषनगर (गोपेश्वर) बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष के तौर पर दीवान सिंह बिष्ट, यदुनंदन भट्ट और उमा थपलियाल उपाध्यक्ष, पुष्पेंद्र सिंह झिंक्वाण सचिव, हरिप्रसाद ममगाईं कोषाध्यक्ष, अंकोला पुरोहित और अनूप पुरोहित मीडिया प्रभारी, अब्बल सिंह सजवाण संरक्षक, प्रकाश सिंह, विमला, विनोद बिष्ट, इंद्रा रावत, गिरीश चंद्र नौटियाल, ललिता खाती, अनीता, अनीता नेगी, विनय, कुदीप रावत सदस्य और अधिवक्ता हेम पुजारी को विधि सलाहकार बनाया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि भूस्खलन की समस्या के निदान के लिए उच्चाधिकारियों और जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात करेंगे। यदि समाधान नहीं निकलता है तो लोग कोर्ट की शरण में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed