फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Forgive electricity-water bills of travel hauliers

यात्रा पड़ावों के व्यवसायियों के बिजली-पानी के बिल माफ करें

Fri, 07 May 2021 09:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
Forgive electricity-water bills of travel hauliers
चारधाम यात्रा से जुड़े व्यवसायियों ने सरकार से बिजली और पानी के बिल माफ करने की मांग की। यात्रा के मुख्य पड़ाव पीपलकोटी के जनप्रतिनिधियों और व्यवसायियों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा गया कि दुकानों का संचालन ठप पड़ने के बावजूद उन्हें बिजली, पानी के बिल जमा करने पड़ रहे हैं, जिससे आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि लगातार दूसरे वर्ष भी यात्रा स्थगित हो गई है, जिससे परिवारों का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। पीपलकोटी के नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक राणा, सज्जन लाल शाह, सुदर्शन शाह, दिग्विजय, हरीश पंत, गौरव फर्स्वाण, विजय मलासी और सुरेंद्र बिष्ट ने कहा कि बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी, मायापुर, गडोरा, बिरही, हेलंग, पाखी जैसे यात्रा पड़ावों के व्यवसाय यात्रा पर ही टिके हुए हैं। इस बार भी यात्रा स्थगित होने से व्यवसायियों के समक्ष परिवार के भरण पोषण का संकट भी हो गया है। लिहाजा व्यवसायियों के अप्रैल से नवंबर तक के बिजली और पानी के बिल माफ किए जाएं, जिससे उन्हें राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed