फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Forest wealth worth lakhs burnt due to the fierce fire in the forest

जंगल में लगी भीषण आग से लाखों की वन संपदा जली

Sun, 08 May 2022 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
Forest wealth worth lakhs burnt due to the fierce fire in the forest
अलकनंदा वन प्रभाग के पोखरी रेंज के अंतर्गत चोपणा वन पंचायत के जंगल में लगी आग पर दो दिन बाद काबू पाया जा सका। आग लगने से लाखों की वन संपदा जल गई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह चोपणा गांव के जंगल में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वन प्रभाग के रेंजर धीरज नेगी के नेतृत्व में वन कर्मी आग बुझाने भी पहुंचे, लेकिन सूखी घास पर लगी आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वन कर्मी इसे बुझाने में नाकाम रहे। रविवार को आग थोड़ी धीमी पड़ने पर वन कर्मियों ने दोपहर बाद इसे बुझा लिया। रेंजर धीरज राणा ने बताया कि संभवत: खेतों में खरपतवार जलाते वक्त आग जंगल तक पहुंची होगी। उन्होंने ग्रामीणों से वनों के संरक्षण पर विशेष जोर देने का आह्वान किया। आग बुझाने में वन रक्षक दर्शन भंडारी, महावीर लाल और संतोष आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed