फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Forest officials are only mining

वन विभाग के अधिकारी ही कर रहे खनन

Fri, 17 Jun 2016 09:38 PM IST
गोपेश्वर / अमर उजाला ब्यूरो
गोपेश्वर / अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Jun 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
बिरही-निजमुला मार्ग पर बिरही नदी के किनारे नर्सरी की आड़ में खुलेआम खनन हो रहा है। चमोली रेंज के अधिकारियों की ओर से ही यहां जेसीबी से खनन किया जा रहा है। बिरही नदी के किनारे खनन कर अटके पत्थरों को ठिकाने लगाया जा रहा है। इससे जहां निजमुला सड़क को खतरा हो गया है, वहीं, छोटी-छोटी वनस्पतियां भी नष्ट हो रही हैं। वन अधिकारी खनन के लिए सरकार को रॉयल्टी देने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


वन विभाग की नर्सरी के समीप इन दिनों बिरही नदी के किनारे पत्थरों का खनन जोरों पर है। यहां जेसीबी से नदी तक पहुंच मार्ग भी बनाया जा रहा है। उसके बाद यहां खनन का दायरा बढ़ जाएगा। जेसीबी के खनन से निजमुला घाटी को जोड़ने वाला एकमात्र मोटर मार्ग का निचला हिस्सा भी खोखला हो गया है। बारिश होने पर सड़क से भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। ब्लॉक प्रमुख प्रमिला सजवाण और जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी का कहना है कि बिरही में वन विभाग के अधिकारी खुलेआम खनन कर रहे हैं। इस अवैध कार्य को रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शीघ्र इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


बिरही नर्सरी के समीप चल रहा पत्थर निकालने के काम की विभागीय अनुमति है। यहां पत्थर निकालने के बाद नदी की ओर से सुरक्षा दीवार निर्माण किया जाएगा। नर्सरी का भी विस्तार किया जाएगा। खनन से यदि निजमुला सड़क क्षतिग्रस्त होती है तो इसमें वन विभाग कहीं जिम्मेदार नहीं है।- एनएन पांडेय, उप वन संरक्षक, बदरीनाथ वन प्रभाग, गोपेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रमोद सेमवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed