{"_id":"58ea5e534f1c1b1a205b6dd0","slug":"for-those-who-came-to-alcohol-they-were-forced-to-use-kandali-scorpion-grass","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के लिए आने वालों को कंडाली लगाकर भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के लिए आने वालों को कंडाली लगाकर भगाया
Updated Sun, 09 Apr 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं ने दूसरे दिन रविवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रखा। शनिवार को देर रात दस बजे तक महिलाएं शराब की दुकान के बाहर धरने पर डटी रहीं। यही नहीं दुकान पर शराब लेने आने वालों को महिलाओं ने कंडाली (बिच्छू घास) लगाकर भगा दिया। संघर्ष समिति का गठन करते हुए महिलाओं ने सोमवार (आज) से दुकान में तालाबंदी का ऐलान किया है
विज्ञापन
।
हाटकल्याड़ी, पूर्णा, सेलखोला, इच्छोली, तलौर, पदमल्ला, कोठी आदि कई गांवों के महिला मंगल दलों और पंचायत प्रतिनिधियों ने रविवार सुबह 10 बजे देवाल को शराब मुक्त बनाने के लिए जुलूस प्रदर्शन किया। बाजार में जुलूस निकालते हुए प्रदर्शनकारी अंग्रेजी शराब की दुकान पर पहुंचे और वहां धरने पर बैठर गए। इस दौरान महिलाओं ने देवाल विकासखंड को शराब मुक्त बनाने की पुरजोर मांग की।
विज्ञापन
आंदोलन को तेज करने के लिए महिलाओं ने संघर्ष समिति का गठन भी किया, जिसमें हीरा देवी पांगती को अध्यक्ष, हिमांती देवी उपाध्यक्ष, कमला राणा कोषाध्यक्ष और कलावती देवी को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। भगवती मिश्रा, नंदी कुनियाल, पुष्पा देवी, हरूली देवी, पुष्पा देवी, सीता देवी, गीता देवी, कमला देवी, शोभा देवी, जानकी, जशोदा, दीपा, हेमा, पूजा, राधा देवी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। निर्णय लिया गया कि सोमवार से शराब की दुकान पर तालाबंदी की जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया है।
विज्ञापन
इससे पूर्व शनिवार को इच्छोली गांव की महिलाओं ने देर रात दस बजे तक शराब की दुकान पर धरना दिया। इस दौरान दुकान पर आने वाले लोगों को कंडाली लगाकर महिलाओं ने बैंरग लौटने को मजबूर कर दिया। रविवार को भी दिन भर महिलाओं के दुकान में डटे रहे से दुकान से शराब की बिक्री नहीं हो पाई।
महिलाओं के आंदोलन को भाजपा के दर्शन दानू, पुष्कर बिष्ट, कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा, काग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता लखन रावत, दिनेश मिश्रा सहित प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपना समर्थन देकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है।