{"_id":"572636184f1c1b0e5f5cceaf","slug":"folk-culture-will-prioritize-programs","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक संस्कृति के कार्यक्रमों को देंगे प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक संस्कृति के कार्यक्रमों को देंगे प्राथमिकता
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Sun, 01 May 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री आदिबदरी नाथ मंदिर में 14 से 16 मई तक होने वाले पौराणिक और सांस्कृतिक नौठा कौथिग मेले को भव्य बनाने को लेकर मेला समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन
आदिबदरी नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष विजयेश नावानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि नौठा कौथिग मेला भव्य बनाने के लिए पारंपरिक लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
सांस्कृतिक संध्या को भव्य बनाने के लिए लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी और किशन महिपाल को आमंत्रित करने का प्रस्ताव पारित हुआ। धार्मिक अनुष्ठान आदिबदरी नाथ मंदिर और सांस्कृतिक संध्या तथा क्रीड़ा प्रतियोगिताएं रामलीला मैदान में होंगी।
विज्ञापन
मेला समिति के अध्यक्ष विजयेश नवानी ने बताया कि तीन दिवसीय मेले का समापन 16 मई को पौराणिक नौठा कौथिग पर्व के साथ होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं, जन प्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन से मेले में सहयोग की अपील की।
मेला समिति के महामंत्री गैणा सिंह के संचालन में हुई बैठक में ग्राम प्रधान नगली भुवनेश्वरी देवी, भलसों की वैजंती देवी, डा. ताजवर पडियार, महावीर बिष्ट, नरेश बरमोला, नंदा सिंह, बलवंत सिंह नेगी, बख्तावर सिंह, हेमेंद्र कुंवर और गजे सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।