{"_id":"68aefd04aa4ecb159e0edcbf","slug":"folk-artists-added-colour-to-shrinanda-utsav-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-117296-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: श्रीनंदा उत्सव में लोक कलाकारों ने जमाया रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: श्रीनंदा उत्सव में लोक कलाकारों ने जमाया रंग
Wed, 27 Aug 2025 06:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 27 Aug 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
श्रीनंदा उत्सव में लोक कलाकारों ने जमाया रंग
राधा कृष्ण की झांकी, श्रीनंदा राजजात नौटी से होमकुंड तक यात्रा की दी प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। ल्वाणी-पिलखड़ा में श्रीनंदा उत्सव के तहत आयोजित सांस्कृतिक संध्या देहरादून की रागनी कला केंद्र के लोक कलाकारों के नाम रही। कलाकारों ने राधा कृष्ण की झांकी, श्रीनंदा राजजात नौटी से होमकुंड तक यात्रा की सुंदर प्रस्तुति दी। इसके साथ ही लोकगीत व लोकनृत्य ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उत्सव में प्रतिभाग करने वाले ममंद, शिक्षण संस्थाओं और लोक कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।
श्रीनंदा उत्सव की सांस्कृतिक संध्या के अंतिम दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना दैणा होया खोली का गणेशा हे..., हे नंदा सुनंदा तेरी जयजयकार... से हुआ। ममंद, युमंद, शिक्षण संस्था, लोक कलाकारों ने रानीखेत रामढ़ोला..., हम छी तेरा लाल.... , तू रेंदी मां ऊंचा पहाड़ों मां...., लाली हो लाली हौसियां सहित कई लोकगीत और लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दीं। मंगलवार रात को सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ राज्य मंत्री बलवीर घुनियाल व प्रमुख तेजपाल रावत ने किया। मुख्य अतिथि घुनियाल ने कहा कि सीएम से आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष पैकेज की मांग की गई है। बुधवार को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत बिष्ट ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मेलाध्यक्ष महाबीर बिष्ट, जिपंस उर्मिला बिष्ट, डीएवी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दयाल बिष्ट, जिपंस बलवीर राम, महेंद्र नेगी, डाॅ. कृपाल भंडारी, रूप सिंह कुंवर और सुरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
गौणा गांव में पहुंची मां नंदा की डोली
पीपलकोटी/नंदानगर/देवाल। मां नंदा की लोकजात यात्रा निजमुला घाटी के सुदूरवर्ती गौणा गांव पहुंच गई है। बुधवार को मां नंदा की डाेली ने भक्तों के साथ विभिन्न गांवों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने मां नंदा की यात्रा का फूल-मालाओं से स्वागत किया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान भूमियाल देवता ने ढोल-दमाऊं के साथ अपने अवतारी पुरुष पर अवतरित होकर भक्तों को दर्शन दिए। महिलाओं ने मां नंदा के जागर गाए। पुजारी शंभू प्रसाद गौड़ ने बताया कि मां नंदा को ध्याणियां शृंगार सामग्री भेंट कर रही हैं। इधर बंड क्षेत्र की मां नंदा की डोली किरुली गांव से गेदाणू मंदिर पहुंची। बृहस्पतिवार को डोली बुग्यालों की ओर प्रस्थान करेगी। दूसरी ओर श्रीनंदा लोकजात यात्रा फल्दियागांव से अपने 12वें पड़ाव मुंदोली पहुंची। महिलाओं ने डोली को शृंगार सामग्री भेंट की। संवाद
विज्ञापन
फोटो
वाण गांव तक पहुंच मार्ग का सुधारीकरण शुरू
खबर का असर
देवाल। श्रीनंदा लोकजात यात्रा के वाण पहुंचने का मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। अब जिला पंचायत ने इसकी मरम्मत शुरू करवा दी है। बृहस्पतिवार को इस मार्ग से नंदा वाण गांव तक पहुंचेगी।
श्रीनंदा लोकजात मुंदोली से वाण के लिए लाॅर्ड कर्जन मार्ग के 14 किमी क्षेत्र से पैदल गुजरती है लेकिन इस मार्ग पर जगह-जगह चट्टानें और पहाड़ टूटने से क्षति हुई है। ग्रामीण इंद्र सिंह राणा, हीरा दानू, दर्शन सिंह ने बताया कि श्रीनंदा लोकजात इस मार्ग से ही वाण गांव जाती है लेकिन मार्ग की हालत ठीक नहीं है। शनिवार को अमर उजाला ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी जिसका जिला पंचायत चमोली ने संज्ञान लिया और पैदल मार्ग की मरम्मत शुरू करवा दी। जिला पंचायत चमोली के अवर अभियंता प्रदीप भंडारी ने बताया कि लोहाजंग-वांक-वाण के करीब 60 मीटर चट्टान खिसकने से पैदल मार्ग बंद हो गया था। बुधवार सुबह से मार्ग बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। डोली के आने से पहले इस मार्ग को ठीक कर दिया जाएगा। संवाद
अंगोेठ और मरोड़ा गांव में पांडव लीला शुरू
नारायणबगड़। ब्लॉक के अंगोठ और मरोड़ा गांव में हनुमान ध्वज की स्थापना के साथ पांडव लीला का आयोजन शुरू हो गया। ग्राम अंगोठ में 14 वर्षों के बाद आयोजित किए जा रहे आयोजन में बड़ी संख्या में ध्याणियां और प्रवासी गांव पहुंचे हैं। गांव के पांडव मंदिर चौक पर जागर गीतों से पंचनाम देवताओं का आह्वान किया गया। इस अवसर पर पंडित दामोदर प्रसाद गौड़ ने पांडव देवताओं की पूजा अर्चना करते हुए क्षेत्र के अराध्य खांकर देवता का आह्वान किया। लोक गायक धर्म सिंह ने जागर गीतों से पांडव देवताओं का आह्वान किया। ढोल-दमाऊं की ताल पर नृत्य करते हुए पांडव देवताओं ने ग्रामवासियों को आशीष वचन दिए। इस दौरान पांडव देवताओं ने अपने अस्त्र धनुष बाण आदि का निर्माण किया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, अवतार सिंह, विश्वेश्वर प्रसाद, हीरा सिंह, विनोद नेगी, भरत नेगी और योगंबर सिंह आदि मौजूद थे। संवाद