फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Flood protection material book, off the deval-farm road coming from debris

बाढ़ सुरक्षा सामग्री बही, मलबा आने से देवाल-खेता सड़क बंद

Fri, 12 Jul 2019 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Flood protection material book, off the deval-farm road coming from debris
भारी बारिश से अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ सुरक्षा कार्य की सामग्री बह गई और बिरही में अलकनंदा के भू-कटाव से बदरीनाथ हाईवे को खतरा हो गया। भूस्खलन से देवाल क्षेत्र में देवाल-खेता मोटर मार्ग पलवरा और रेन गांव के समीप बंद हो गया। यहां के लोगों को करीब एक किमी तक पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब ग्यारह बजे से जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश हुई, जो सुबह आठ बजे तक जारी रही। बारिश से अलकनंदा का जलस्तर बढ़ गया। बिरही में अलकनंदा और बिरही गंगा के संगम स्थल पर नदी के तेज बहाव से बदरीनाथ हाईवे के नीचे भू कटाव शुरू हो गया है। यहां कार्यदायी संस्था की ओर से बाढ़ सुरक्षा कार्य किया जा रहा है लेकिन नदी का जलस्तर बढ़ने से कार्यदायी संस्था की करीब ढाई सौ सेटरिंग प्लेट, तीन मिक्सर मशीन, चार वाइब्रेटर और सौ से अधिक सीमेंट के कट्टे बह गए। कार्यदायी संस्था भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी के सदस्य तारेंद्र दत्त थपलियाल का कहना है कि रात को ही नदी का जलस्तर बढ़ गया था, जिससे बाढ़ सुरक्षा कार्य प्रभावित हो गए हैं। दूसरी ओर भारी बारिश से निजमूला गांव के समीप बिरही-निजमूला सड़क बंद हो गई है। यहां बरसाती गदेरे का जलस्तर बढ़ने से वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। पठेला और दुर्मी गांव के समीप मलबा आने से सड़क पर छोटे वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल से हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed