{"_id":"66cf314c6df9e871550a30fd","slug":"five-injured-one-dead-in-vehicle-accident-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-107829-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: वाहन दुर्घटना में पांच घायल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: वाहन दुर्घटना में पांच घायल, एक की मौत
Wed, 28 Aug 2024 07:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 28 Aug 2024 07:46 PM IST
विज्ञापन
नंदप्रयाग में हाईवे बंद होने के कारण परिजन समय से नहीं पहुंचा सके अस्पताल
उप जिला अस्पताल कर्णप्रयाग में डॉक्टर ने मृत किया घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदानगर (चमोली)। बांजबगड़ के पास हुई एक वाहन दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। जबकि एक अन्य गंभीर घायल की हायर सेंटर ले जाते समय मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नंदप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे बंद होने के कारण परिजन उसे जिला अस्पताल गोपेश्वर नहीं ले जा सके। वे घायल को उप जिला अस्पताल कर्णप्रयाग ले गए लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पांच अन्य घायलों का नंदानगर अस्पताल में ही उपचार किया गया।
चमोली जिले के अंतर्गत नंदानगर-बांजबगड़ मार्ग पर जीआईसी बांजबगड़ के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर नीचे खेतों में जा गिरा। वाहन में सवार छह में से एक व्यक्ति वीरेंद्र सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह (37) निवासी घूनी गंभीर घायल हो गए। सभी को सीएचसी नंदानगर ले जाया गया। चिकित्सकों ने वीरेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल गोपेश्वर लेकर आ रहे थे लेकिन नंदप्रयाग के पास हाईवे बंद होने से देर हो गई। परिजन वहां से घायल को उप जिला अस्पताल कर्णप्रयाग लेकर गए लेकिन कर्णप्रयाग में डॉक्टरों ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग के चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदर्भ मैठाणी ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले ही घायल दम तोड़ चुका था।