फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   First prize to Munni Devi, Deveshwari and Kamleshwari

मुन्नी देवी, देवेश्वरी और कमलेश्वरी को प्रथम पुरस्कार

Sat, 30 Oct 2021 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
First prize to Munni Devi, Deveshwari and Kamleshwari
गोपेश्वर में आशा कार्यकर्ता को सम्मानित करते मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसपी कुड़ियाल। - फोटो : GOPESHWAR
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सराहनीय कार्य करने वाली आशा, आशा सुपरवाइजर और ब्लॉक समन्वयक को सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वालों को क्रमश: पांच हजार, तीन हजार और एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई।
विज्ञापन

शासन से जिले में कार्यरत तीन आशा, तीन सुपरवाइजर और एक ब्लॉक समन्वयक को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला है। शनिवार को गोपेश्वर के जीरो बैंड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला स्तरीय आशा सम्मेलन में उनको पुरस्कृत किया गया, जिसमें थराली ब्लॉक की आशा मुन्नी देवी को प्रथम, दशोली की हेमा देवी को द्वितीय और कर्णप्रयाग की बीना देवी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। आशा सुपरवाइजर में घाट ब्लॉक की देवेश्वरी देवी को प्रथम, पोखरी ब्लॉक की आशा बत्र्वाल को द्वितीय और देवाल की सीता देवी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। आशा ब्लॉक समन्वयक में कमलेश्वरी भंडारी को प्रथम पुरस्कार दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसपी कुड़ियाल ने आशाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की एक मजबूत कड़ी हैं। यह समुदाय को स्वास्थ्य से जोड़ने में सेतु का काम करते हैं। कोविड के दौरान आशाओं ने सराहनीय कार्य किए हैं। इस दौरान एसीएमओ डा. एमएस खाती, एसीएमओ डा. वीपी सिंह, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. सुनील रतूड़ी सहित आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed