फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   fire in sunil camp

आईटीबीपी कैंप के भंडार गृह में लगी आग

Sun, 27 Dec 2015 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ।
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ। Updated Sun, 27 Dec 2015 09:41 PM IST
विज्ञापन

आईटीबीपी के सुनील कैंप के भंडार गृह में रविवार शाम को साढे़ पांच बजे अचानक आग लगने से वहां रखा लाखों का सामान जल गया। अग्निशमन विभाग के वाहन और आईटीबीपी के जवान काफी मशक्कत के बाद रात तक आग बुझा पाए। आग बुझाने में भी घंटों लग गए।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना कि शाम साढ़े पांच बजे आईटीबीपी के कपड़ों के भंडार गृह से अचानक धुएं के गुबार उठते दिखे। आसपास मौजूद जवानों ने मौके पर जाकर देखा लेकिन तब तक भंडार गृह में लगी आग बेकाबू हो चुकी थी।
विज्ञापन


इसके बाद जवानों ने पानी और रेत की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ता देख जवानों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग के अधिकारी को दी।

सूचना मिलने पर सेना और पुलिस के 4 अग्नि शमन वाहन मौके पर पहुंचे। आग के बेकाबू हो जाने से आग बुझाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed