फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Fire broke out on Elephant Mountain in front of Joshimath

चमोली: जोशीमठ के सामने हाथी पर्वत पर लगी आग

Sat, 18 Feb 2023 10:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out on Elephant Mountain in front of Joshimath
जोशीमठ के सामने हाथी पर्वत पर लगी आग
विज्ञापन

तेजी से फैल रही आग को बुझाने में जुटी वन विभाग की टीम

नगर के ठीक सामने हाथी पर्वत पर शनिवार शाम को अचानक आग लग गई। आग ने तेजी से फैलते हुए इस पर्वत के काफी बड़े क्षेत्र को अपनी आगोश में ले लिया है।
जोशीमठ के ठीक सामने स्थित हाथी पर्वत वन्य जीवों का आवास है। यहां पर घुरड़, हिरन, हिमालय थार सहित अन्य दुलर्भ प्रजाति के वन्य जीव निवास करते हैं। शनिवार को इस पर्वत पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इस पर्वत के काफी बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है। हालांकि नंदा देवी वन प्रभाग के कर्मचारी आग को बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं, लेकिन विकट भौगौलिक परीस्थिति वाले इस पर्वत पर आग पर काबू पाना काफी चुनौतीपूर्ण है। नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि जैसे ही हाथी पहाड़ पर आग लगने की सूचना मिली तो तत्काल फायर वाचरों को मौके पर भेज दिया गया है। आग को काबू करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed