{"_id":"6176b377ed93057be375eda1","slug":"file-of-roads-of-tharali-gathering-dust-in-lonvi-office-karnpryag-news-drn3943564138","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि कार्यालय में धूल फांक रही थराली की सड़कों की फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि कार्यालय में धूल फांक रही थराली की सड़कों की फाइल
विज्ञापन
ब्लॉक की खस्ताहाल लोनिवि की सड़कों को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में पुनर्वासित गांव दीदना की स्वीकृत सड़क की फाइल पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। वहीं कई माह से बंद हरमल और सूपलीगाड़ ट्रॉली को संचालित करने की मांग भी उठी। बैठक में ब्लाक प्रमुख ने 11 अक्तूबर तक लोनिवि के थराली कार्यालय में पड़ी सड़कों की फाइलों पर कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री और लोनिवि मंत्री से शिकायत कर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। ग्रामीणों ने आठ दिन से बंद रैन-पलबरा सड़क नहीं खुलने पर आक्रोश जताया।
ब्लॉक सभागार में प्रमुख डा. दर्शन दानू ने लोनिवि के अभियंताओं पर काम नहीं करने का आरोप लगाया। पंचायत सदस्यों ने कहा कि नई सड़कें व स्वीकृत सड़कों की फाइल कई माह से लोनिवि कार्यालय में है। प्रधानों ने कहा कि कुलिंग गांव की सड़क तीन साल पहले स्वीकृत हो गई थी, लेकिन सड़क की फाइल लोनिवि के ईई कार्यालय में पड़ी है। बैठक में लंबित सड़क नंदकेशरी-धरातल्ला सड़क की आपत्ति दूर करने, कई माह से बंद हरमल, ओडर व सुपलीगाड़ हाइड्रोलिक ट्रॉली को संचालित करने, खस्ताहाल नंदकेशरी-देवाल-लोहाजंग-वाण सड़क के गड्ढों को भरने व नाली बनाने, देवाल बाजार में बंद नाली साफ करने, वर्ष 2017 में स्वीकृत तीन किलोमीटर पूर्णा-सयूनीगाड़ सड़क पर काम शुरू करने, पिनाऊ सड़क पर काम शुरू करने, पाणग्वाण-फल्दियागांव के लिए सड़क बनाने, सूया-गारणी के लिए सड़क बनाने, लोहाजंग- वाण सड़क के बुराकोट में पुल बनाने, पिंडर नदी के ऊपर ओडर में झूला पूल बनाने आदि की मांग की गई।
लोनिवि के एई वीरेंद्र सिंह बसेड़ा ने कहा कि यहां पर नियमित रूप से ईई नहीं बैठ पाए, जिस कारण फाइल आगे नहीं बढ़ पाई। लंबित फाइल पर तेजी से काम किया जाएगा। बैठक में लोनिवि के एई वीरेंद्र बसेड़ा, जेई अनुराग वैंजवाल, प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष गोविंद सोनी, प्रधान कला बिष्ट, दिलबर सिंह, कृष्णा बिष्ट, गब्बर सिंह, इंद्र सिंह, पदम राम, आदि शामिल रहे।