{"_id":"64f5d337e7d2ca78e80a2914","slug":"fear-of-opening-of-mall-and-hotel-in-the-name-of-master-plan-in-badrinath-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-2012-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बदरीनाथ में मास्टर प्लान के नाम पर मॉल व होटल खुलने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बदरीनाथ में मास्टर प्लान के नाम पर मॉल व होटल खुलने की आशंका
Mon, 04 Sep 2023 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 04 Sep 2023 06:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो
पत्रकार वार्ता में बोले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल
कहा- मास्टर प्लान को लेकर लोगों के मन में हैं कई आशंकाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि बदरीनाथ में मास्टर प्लान के कार्य स्थानीय लोगों के मूलभूत हकों को ध्यान में रखकर किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इन दिनों धाम में मास्टर प्लान के कार्य हो रहे हैं लेकिन प्रभावितों के मन में आशंका है कि यहां बड़े-बड़े उद्योगपतियों के मॉल और होटल बन सकते हैं। सरकार जिस जमीन का अधिग्रहण कर रही है उसका उपयोग सार्वजनिक उपयोग के लिए होना चाहिए।
जोशीमठ स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में गणेश गोदियाल ने कहा कि उन्होंने बदरीनाथ धाम में प्रभावितों की समस्याएं सुनीं हैं। बदरीनाथ धाम में मंदिर के आसपास सौंदर्यीकरण को लेकर सभी लोग सहमत हैं लेकिन उनमें आशंका भी है कि कहीं उद्योगपतियों को यहां होटल व मॉल बनाने के लिए तो जमीनों का अधिग्रहण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जोशीमठ बचाने के लिए अभी तक कोई उपाय नहीं किया है। वैज्ञानिकों की रिपोर्ट का भी लोगों को कुछ पता नहीं है। यहां जमीन के नीचे बन रही टनल से जोशीमठ को खतरा है या नहीं। सरकार को विस्थापन नीति को स्पष्ट करना चाहिए।